
在手机上保存,获得更好体验
ॐ जय छठी माता, मईया जय जय छठी माता।
तुम संतन हितकारी, टूटे नहीं ये नाता॥
ॐ जय छठी माता, मईया जय जय छठी माता
कार्तिक षष्ठी को मैया, व्रत तेरा आता। मईया व्रत तेरा आता।
निर्जला व्रत जो रखता, उत्तम फल पाता॥
ॐ जय छठी माता, मईया जय जय छठी माता।
चतुर्थी के दिन पावन, नहाय खाय आता। मईया नहाय खाय आता।
अगले दिवस जो आए, खरना कहलाता॥
ॐ जय छठी माता, मईया जय जय छठी माता
नारियल, केले, गन्ने से, सूप सजाया जाता। मईया सूप सजाया जाता।
डलिया माथे उठाकर, घाट पे जग जाता॥
ॐ जय छठी माता, मईया जय जय छठी माता
पहले दिन के अरघ से, मईया मन हर्षाता।
दूजे दिन का अरघ दे, फिर पारण हो जाता॥
ॐ जय छठी माता, मईया जय जय छठी माता
जो जन नित्य गाता, दुःख दरिद्रता मिटते। मईया दुःख दरिद्रता मिटते।
संकट टल जाता, सुख सम्पति पाता॥
ॐ जय छठी माता, मईया जय जय छठी माता
ॐ जय छठी माता, मईया जय जय छठी माता।
तुम संतन हितकारी, टूटे नहीं ये नाता॥
ॐ जय छठी माता, मईया जय जय छठी माता